दरभंगा, सितम्बर 12 -- दरभंगा। दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन गुरुवार को लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में जदयू महानगर अध्यक्ष माधव झा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। सम्मेलन में भाजपा, जदयू सहित अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार गरीब, किसान, युवा और महिला सबके उत्थान के लिए समर्पित है। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। यदि कार्यकर्ता सशक्त रहेंगे तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती। उन्होंने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से 2025 फिर से नीतीश के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाने को कहा। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा एनडीए सरकार सुशासन और विकास के मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ा रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.