महाराजगंज, जुलाई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत चौक बाजार स्थित बौद्ध विहार में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद व जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने बौद्ध विहार परिसर में स्थित भगवान बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देशभर में जनसंवाद के माध्यम से अपनी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दिशा-निर्देशन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों को दलितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.