सिद्धार्थ, जनवरी 14 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भटंगवा स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार डुमरियागंज मंडल से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बूथों पर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सजग रह कर काम करने की नसीहत दी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम भी इसी के अनुरूप आएगा। जरूरत है बूथ स्तर पर सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा परिणाम भी उतना ही बेहतर आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है। उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए इसलिए हमें अति आ...