बिहारशरीफ, दिसम्बर 21 -- कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को बनाएं जदयू का सदस्य थरथरी में हुआ कार्यक्रम, 310 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता नेताओं ने कहा-कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबकुछ, निभाएं अपनी जिम्मेदारी फोटो : थरथरी जदयू : थरथरी में रविवार को सदस्यता अभियान में शामिल जदयू के नेता व कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रविवार को थरथरी बाजार में सदस्यता अभियान चलाकर 310 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधान पार्षद राजू यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के लिए सबकुछ होते हैं। ऐसे में आपसभी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएं। आप सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जदयू का सदस्य बनाएं। उन्हें पार्टी के एजेंडों से अवगत कराएं। सीएम नीतीश की उपलब्धियों को उनके सामने पेश करे...