लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 14 -- निघासन विधानसभा के गांव कुर्मिन पुरवा में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने डॉ. राममनोहर लोहिया व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर पीडीए पंचायत का आयोजन किया। पंचायत की शुरुआत बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया व मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। निघासन विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अतिथि जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा मधुर, प्रदेश सचिव गुरुप्रीत जॉर्जी, उपाध्यक्ष अशोक कश्यप, महासचिव अंसार महलूद, रघुवीर यादव, हिमांशु पटेल का भी माला व शाल भेंट कर सम्मानित किया। खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा ने कहा कि निघासन क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव...