मेरठ, दिसम्बर 27 -- मवाना। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरबीर पाल शुक्रवार को भाजपा नेत्री सुधा चौहान के आवास पर पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और पटका पहनाकर स्वागत किया। पहली बार मवाना पहुंचे भाजपा के जिलाध्यक्ष हरबीर पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर कार्य में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि संगठन की मजबूती और चुनावी सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। 28 जनवरी को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का मेरठ आगमन प्रस्तावित है। जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने कहा कि वे आम जनता से संपर्क बढ़ाएं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं और पार्टी के पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.