बहराइच, फरवरी 3 -- कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में मंगलवार को भाजपा की ओर से समरसता खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन और सरकार दोनों ही आमजनमानस की सेवा के लिए कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर ही आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश में खुशहाली का है और जनता के आशीर्वाद से मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमन्त्री हैं। कार्यक्रम के आयोजक गौरव वर्मा ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपार...