हरदोई, अक्टूबर 12 -- हरदोई, संवाददाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने रविवार को अपने आवास पर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, राजीव रंजन मिश्रा, राम बहादुर सिंह और भाजपा महामंत्री अनुराग मिश्रा ने भी श्री अग्रवाल से मुलाकात की। नेताओं के बीच हुई इस लंबी चर्चा को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे संभावित राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत मान रहे हैं। इसके अलावा पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व जिला प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.