महाराजगंज, मई 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और आम जनता से संवाद स्थापित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने सोनबरसा, बभनौली, पनियरा बाजार, हेमछापर में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार जनहित में कार्य कर रही है और विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनके परिश्रम से ही सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आमजन को सरकार की योजनाओं की सही जानकारी दें और जरूरतमंदों को उसका लाभ दिलाएं। जन संवाद के दौरा...