गाजीपुर, जनवरी 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बुधवार को राज्यपाल को संबोधित पत्रक डीएम को सौपा। उन्होंने वाराणसी पुलिस की ओर से एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार के इशारे पर लोगों की आवाज दबाया जा रहा है। सड़क पर आंदोलन होते ही पुलिसकर्मियों के माध्यम से कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार इस अधिकार को पुलिस के बल पर समाप्त करना चाहती है। गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठी चलवाना तानाशाही मानसिकता का प्रमाण है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वोट चोरी, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.