मुजफ्फरपुर, जनवरी 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भाजपा जिला पूर्वी ने इमलीचट्टी स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इसमें कार्यकर्ताओं को योजना की तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पूर्व की योजना के कई प्रावधानों को बदला गया है। पार्टी कार्यकर्ता इसकी जानकारी मजदूरों के साथ आम जनता को भी देंगे। इस दौरान कार्यक्रम का संयोजक फेकू राम तो सह संयोजक बिकाऊ यादव, परितोष सिंह व लालबाबू साहनी को बनाया गया। मौके पर रमेश श्रीवास्तव, अशोक झा, मनोज तिवारी, रवि शंकर कुशवाहा, मोनालिसा, दिवाकर शर्मा, दिलीप जी, रंजन ओझा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.