समस्तीपुर, सितम्बर 24 -- सरायरंजन/ताजपुर। प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में वरीय जदयू कार्यकर्ता प्रकाश अनुपम उर्फ दीलीप साह ने क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों सम्मानित करते हुए जदयू की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों को चादर माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनका स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं ने 20 वर्षों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किये कार्य का लोगों के बीच रिपोर्ट कार्ड वितरण किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। इनके द्वारा बिहार में अदभुद विकास हुआ है अगर आगे भी सरकार बनेगी तो और भी अधिक विकास होगी । मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष डा. कुमार समर्पण, रामवरण साह, सुनील कुमार साह, अकबर अहमद, संजय गुप्ता, संजय राय, विनय कुमार साह, भोला द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.