छपरा, अक्टूबर 3 -- महिला शक्ति को केंद्र में रखकर हुआ कार्यक्रम, वक्ताओं ने संगठन को मज़बूत बनाने का लिया संकल्प छपरा, एक संवाददाता। जिला कार्यालय परिसर में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जन सुराज पार्टी की प्रथम वर्षगांठ उत्साहपूर्ण माहौल में मनाई। विजयादशमी महापर्व को देखते हुए यह कार्यक्रम महिला शक्ति को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला अध्यक्ष अमिता सहनी ने की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद केक काटकर पार्टी की पहली वर्षगांठ मनाई गई। वक्ताओं ने जन सुराज पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प लिया। महिला नेत्रियों ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका लगातार बढ़ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.