जमुई, जुलाई 6 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता कांग्रेस के नेताओं ने गांव-गांव जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया है। जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा में सिकंदरा प्रखंड, खैरा प्रखंड और अलीगंज प्रखंड में कांग्रेसी नेता के द्वारा कार्यकर्ताओं से मिल और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्यक्रम कर संपर्क बना रहे है। आम लोगों के बीच मां-बहन योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दे रहे हैं। 200 यूनिट बिजली मुफ्त, कम पैसे में गैस सिलेंडर सहित कांग्रेस पार्टी की कई योजनाएं की विस्तृत जानकारी आमलोगों के बीच दिया जा रहा है। जमुई जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम दर्जनों गांव में जाकर अपने कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और पार्टी का एजेंडा को बता रहे हैं। अलीगंज प्रखंड के आढा, चन्द्रदीप, अलीगंज, सेवे, बाछा, गोखला, फतेहपुर गांव...