लखनऊ, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का स्थापना दिवस रविवार को प्रदेश मुख्यालय और जिले-जिले में मनाया गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और बलिदान से भाजपा की पहचान विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बनी है। उन्होंने राम नवमी और पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्र प्रथम और जन सेवा की है। हमारी पार्टी का गठन जिन उद्देश्यों और संकल्पों के साथ हुआ था, उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.