बिजनौर, अप्रैल 10 -- भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष पर धामपुर मंडल की ओर से सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को शुभम मंडप में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं और सक्रिय सदस्यों के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने आजादी के बाद जनसंघ की स्थापना से लेकर वर्तमान की भाजपा के सफर पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में छोटे छोटे देश भी हर मुद्दे पर भारत की आलोचना करते थे, लेकिन आज दुनिया के बड़े देश भी वैश्विक मुद्दों पर भारत की ओर टकटकी लगाकर देखते है। वर्तमान की भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की धारणा को लेकर देश को खुशहाल बनाने में निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। संचालन जितेंद्र गोयल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.