चम्पावत, अप्रैल 8 -- लोहाघाट। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया। पालिका सभागार में मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह माहरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नींव बताया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता आरडी चौथिया, टीका सिंह बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, महेश सिंह बोहरा और पान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष गिरीश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.