सिमडेगा, सितम्बर 8 -- कुरडेग, केरसई, प्रितिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया अब शहर से निकलकर प्रखंडों और पंचायतों में पहुंच चुकी है। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाजारटांड़, केरसई और कुरडेग में प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से एआईसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर एचएस लकी, पूर्व विधायक सह पर्यवेक्षक जय प्रकाश गुप्ता, डॉ अजय शाहदेव, जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिला संघटन प्रभारी सह विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर आलाकमान के समक्ष जिलाध्यक्ष चयन को लेकर अपनी राय रखी। ऑब्जर्वर ने सभी कार्यकर्ताओं के बिचारों को नोट किया। उन्होंने कहा कि वर्षों से कांग्रेस से जुड़ा हूं। पहले बड़े नेता...