बक्सर, जनवरी 5 -- बैठक कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहकर संगठनात्मक जिम्मेदारी निभानी होगी सक्रिय कार्यकर्ता तथा बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित थे बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के जिला कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसंघर्ष से जुड़ा बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक मृणाल अनामय के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सक्रिय कार्यकर्ता तथा बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक मृणाल अनामय का अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सक्रिय संगठन अत्यंत आवश्यक ...