गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद एवं गुरुग्राम के चुनाव प्रभारी सुभाष बराला ने भाजपा कार्यालय गुरुकमल में गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संयोजकों, महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान चुनाव प्रभारी बराला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से नगर निगम चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सुभाष बराला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी निष्ठा का संबल चुनाव जीतने में अधिक महत्व रखता है, इसलिए सभी एकजुट होकर चुनाव के मैदान में उतरें और भाजपा प्रत्याशियों की जीत को बड़ी जीत में बदलने का काम करें। इस मौके पर मंच पर जिला अध्यक्ष कमल यादव, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, महिला मोर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.