छपरा, मार्च 6 -- छपरा, एक संवाददाता। कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण ही पार्टी की ताकत है। सारण जिला के नव नियुक्त जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव अनूप तिवारी ने यह बातें सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से रुबरु होने के बाद कहीं। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने अभी हाल ही में अनूप तिवारी को जिला प्रभारी का दायित्व सौंपा है। प्रभार मिलने के बाद पहली बार छपरा पहुंचे तिवारी ने पार्टी के पदाधिकारी व ऊर्जावान कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने की व संचालन जिला उपाध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया । जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने जिला प्रभारी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया। अनूप तिवारी ने कहा कि इसबार विधानसभा चुनाव मे जिला की दसों सीटों पर जनतांत्रिक गठबंधन जीतेगा। बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.