अंबेडकर नगर, अगस्त 8 -- अम्बेडकरनगर। फतेहपुर जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता आत्माराम यादव ने किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री मांग पत्र तहसीलदार अकबरपुर को सौपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि फतेहपुर जनपद में आरिश खान की हुई हत्या के विरोध में भारतीय विद्याथी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा लेकिन पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। कहा कि मुकदमा वापस न लिया गया तो कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने में बाल गोविन्द वर्मा, सतीराम, पंकज मौलिक, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, राम अशोक, सुभाष मौर्य व अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...