अमरोहा, जनवरी 20 -- मंडी धनौरा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को स्थानीय ब्लाक परिसर में आयोजित की गई। कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार पर उनकी मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष सत्यबाला चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के न तो मानदेय में वृद्धि हो रही है और न ही रिटायरमेंट बेनिफिट के रूप में एकमुश्त धनराशि दी जा रही है। बीएलओ ड्यूटी में आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। 29 जनवरी को सद्भावना पार्क पर जिलाधिकारी को इस बावत मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया। इस दौरान सुषमा देवी, शीतल यादव, शोभा, साजिदा, सुनीता, बेबी चाहल, प्रियंका त्यागी आदि कार्यकत्री मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.