धनबाद, जनवरी 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता कार्मेल स्कूल धनबाद में शनिवार को 12वीं कक्षा की छात्राओं को ग्रेजुएशन नाइट समारोह में सम्मानित किया गया। 52 मेधावी छात्र-छात्राओं को 16 विभिन्न अवार्ड दिए गए। आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट ऑफ द बैच अवार्ड स्वस्तिका राय को मिला। वहीं सर्वाधिक आठ लड़कियों को मोस्ट डिपेंडेबल स्टूडेंट ऑफ द बैच अवार्ड दिया गया। इनमें आरुणि जैन, प्रीति केशरी, शालिनी कुमारी, सांभवी सिंह, ख्वाहिश झा, स्नेहा कुमारी, दर्शिका कुमारी, सामायिता गुप्ता शमिल हैं। इसी तरह विभिन्न टाइटल छात्राओं को मिला। वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे उत्तीर्ण हो रही छात्राओं की शैक्षणिक यात्रा एवं उपलब्धियों का उत्सव है। छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मौके पर प्राचार्य, आंगतुक अतिथि समेत अन्य शिक्षक मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.