समस्तीपुर, जून 26 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि विवि कार्बन फार्मिंग के क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के साथ मिलकर कार्य करेगा। इस अनुसंधान परियोजना के लिए इसरो की ओर से फंड उपलब्घ करा दी गई है। इससे संबंधित पत्र आज ही प्राप्त हुआ है। यह गौरव का विषय है। वे गुरूवार को विवि के विद्यापति सभागार में वैज्ञानिको को संबोधित कर रहे थे। मौका था विवि में आयोजित 19वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ) की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र का। वीसी ने कहा कि यह विवि के अनुसंधान के क्षेत्र में प्रगति को दर्शाता है। जरूरत है किसान हित में शोध गति को तेज करने की। इसमें नवचयनित व अनुभवी वैज्ञानिको का दायित्व काफी बढ़ गया है। उन्होंने किसान की मांग को ध्यान में रखकर छोटे कृषि यंत्र, नई तकनीको व प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.