नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- अमेरिका के साथी देशों ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा के बाद अब फ्रांस ने ट्रंप की सलाह को किनारे करते हुए फिलिस्तीनी राष्ट्र् को मान्यता दे दी है। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में इजरायली और फिलिस्तीनी क्षेत्र के द्वि-राष्ट्रीय और शांति पूर्ण समाधान के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने फिलिस्तीन राष्ट्र को औपचारिक मान्यता देने की घोषणा की। अपने संबोधन में फ्रांसीसी नेता ने कहा कि पेरिस का फिलिस्तीन को मान्यता देने का निर्णय 'हमास की हार' है। इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र का पूरा हॉल भरा हुआ था, केवल अमेरिका और इजरायल के प्रतिनिधि वहां पर मौजूद नहीं थे। फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा फिलिस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने की घोषणा के बाद ही वहां पर मौजूद फिलिस्तीनी दल ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया...