कानपुर, अक्टूबर 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। एसएन सेन पीजी कॉलेज में शुक्रवार को गीत, मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सुमन ने किया। 50 छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में कीर्ति गुप्ता को सर्वश्रेष्ठ रंगोली का पुरस्कार दिया गया। जैनब, सृष्टि पाल, सलीमा, खुशी और आयशा को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...