रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 29 -- कार्तिकेय मंदिर समिति के सहयोग से कार्तिक स्वामी मंदिर में 4 नवम्बर बैकुंठ चतुर्थदशी पर देव दीपावली का आयोजन किया जाएगा। देव दीपावली को लेकर समिति ने मंदिर को सजाने का कार्य शुरू दिया है। मंदिर में स्थानीय कीर्तन मंडलियां की ओर से रात्रि जागरण होगा जबकि 5 नवम्बर को पूजा अर्चना, हवन व जलाभिषेक के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के 362 गांवों के आराध्य देव भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में कर्तिक पूर्णिमा 4 नवम्बर रात्रि को देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर में भगवान कार्तिक की रात्रि को विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। रात्रि में चार पहर की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। रात्रि को मंदिर को चारों ओर से दीपकों की रोशनी से जगमग किया जाएगा। क्षेत्र की पोगठा, सारी ग्वांस, बाडव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.