जमशेदपुर, अक्टूबर 8 -- बुधवार 8 अक्तूबर से कार्तिक मास की शुरुआत हो गई। दुर्गा पूजा के समापन के साथ ही अब अक्तूबर में भी त्योहारों का माहौल बना रहेगा। इस माह में करवा चौथ, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। इसी माह भगवान विष्णु चार महीने के विश्राम के बाद जागेंगे। देवशयनी एकादशी से शुरू हुए चार माह के मांगलिक कार्यों के विराम का समापन कार्तिक महीने की देवउठनी एकादशी से होगा, जिसके बाद विवाह और अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। पुरोहित सत्येंद्र शास्त्री ने बताया कि हिंदू धर्म में कार्तिक मास का अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस माह में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही गंगा स्नान, दीपदान और यज्ञ का विधान भी बताया गया है। कार्तिक मास 8 अक्तूबर को कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से प्रारंभ होकर 5...