प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, संवाददाता। भगवान विष्णु की आराधना का पवित्र कार्तिक मास प्रतिपदा तिथि में आज से शुरू हो जाएगा। स्कंद पुराण, पद्म पुराण व मत्स्य पुराण में कार्तिक मास को सर्वोत्तम मास माना गया है। इस मास में विशेष रूप से भगवान विष्णु के पूजन के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी और तुलसी की पूजा-आराधना की जाएगी। वहीं यमुना के किनारे स्नान-दान, दीपदान और भव्यता के साथ मां यमुना की आरती की जाएगी। स्वामी नरोत्तमानंद गिरि वेद विद्यालय, झूंसी के वेदाचार्य ब्रज मोहन पांडेय ने बताया कि इस महीने भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं, इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसमें किया गया छोटा-सा पुण्य भी अनंत गुना फल देता है। गंगा व यमुना के तट पर दीपदान का धार्मिक, आध्यात्मिक व पौराणिक महत्व है। इसे का...