गुमला, मई 26 -- रायडीह, प्रतिनिधि । रायडीह प्रखंड के नवागढ़ शाहीटोली गांव में रविवार को महान जनजातीय नेता कार्तिक उरांव की प्रतिमा स्थापना की तीसरी वर्षगांठ रविवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतखा पड़हा के दीवान सुखदेव उरांव के नेतृत्व में सरना प्रार्थना से हुई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मिशिर कुजूर ने कहा कि कार्तिक बाबा एक दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। जिन्होंने लंदन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर आदिवासी समाज को शिक्षित करने के लिए अपनी नौकरी तक छोड़ दी। उन्होंने गांव-गांव जाकर आदिवासियों को शिक्षा, संस्कृति और अधिकारों के प्रति जागरूक किया। नेलशन भगत ने कहा कि कार्तिक बाबा एशिया महादेश के सातवें शिक्षित व्यक्ति थे। आज उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी परंपराओं को संरक्षित करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.