शामली, नवम्बर 5 -- झिंझाना। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर बिडौली यमुना नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। यमुना नदी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पूर्व में हुए हादसों पर अंकुश लगाने के लिए श्रद्धालुओं के स्नान के लिए यमुना नदी में स्नान की सीमा तक सुरक्षा चिन्ह लगायें गये।वहीं महिलाओं के लिए स्नान के बाद कपड़े बदलने की व्यवस्था भी रही। स्नान पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगायी। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। बुधवार को हरियाणा बार्डर पर स्थित यमुना नदी में कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की दिन निकलते ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसमें श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर अपने देव पित्रों की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। पूर्व मे...