मथुरा, अक्टूबर 30 -- देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को सायं पांच बजे से वेदव्यास जी की साधना स्थली कृष्णगंगा घाट से यमुना महारानी के सभी घाटों पर सवा लाख दीप जलाकर पर देव दीपावली मनाई जाएगी। यह आयोजन कृष्ण गंगा घाट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, सती बुर्ज घाट, ध्रुव जी महाराज की तपस्थली ध्रुव घाट तक एवं यमुना पार के सभी प्राचीन घाटों पर सवा लाख दीपक प्रज्वलित कर भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन सती बुर्ज राजा घाट पर होगा। जिसमें ब्रज के संत, धर्माचार्यों द्वारा शंखध्वनि के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। इस सम्बन्ध में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर महोत्सव समिति के पदेन संयोजक/सचिव सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार के साथ देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, महामंत्री आचार...