नई दिल्ली, ऋषभ सक्सेना, नवम्बर 4 -- Super Moon In India, कार्तिक पूर्णिमा पर 30% ज्यादा चमकीला व बेहद करीब नजर आएगा चांद: रोज दिखाई देने वाला चांद अगर आसमान में अचानक बड़ा और 30 गुना अधिक चमकीला नजर आए, तो कैसा लगेगा? बेहद खूबसूरत! जी हां, 5 नवंबर को कुछ ऐसा ही नजारा आप शाम में देखने वाले हैं। आसमान में 5 नवंबर को साल का सबसे नजदीकी सुपरमून नजर आएगा। इस दौरान चंद्रमा नॉर्मल समय से थोड़ा बड़ा और अधिक चमकीला देखा जा सकेगा। पूरे साल में पृथ्वी के सबसे नजदीक चंद्रमा बुधवार को देखा जा सकेगा। नासा के अनुसार, इस समय चंद्रमा साल के सबसे दूर वाले चंद्रमा की तुलना में 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला दिखेगा। नवंबर का यह सुपरमून इस साल का सबसे नजदीक और आकर्षक होगा। चंद्रमा तब पृथ्वी से लगभग 3,57,000 किलोमीटर (222,000 मील) ही दूर होगा। यह भी पढ़ें- कार्त...