कन्नौज, नवम्बर 5 -- कन्नौज,संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर पतित पावनी महादेवी गंगा घाट पर बुधवार को सुबह चार बजे से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने पहुंचकर हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ डुबकी लगाई। सुबह से देर शाम तक लगभग 80 हजार भक्तों ने स्नान किया। गंगा तट पर मुंडन संस्कार, धार्मिक कथाओं का आयोजन चलता रहा। गंगा तट पर पहुंचे लोगों ने जरुरतमंदों को दान देकर पुण्य अर्जित किया। पुलिस-प्रशासन सतत निगरानी करता रहा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व एसपी विनोद कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। घाटों पर लगाए गए जिला स्तरीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। महादेवी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा को लेकर रात करीब दस बजे से पड़ोसी जनपदों के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.