मेरठ, नवम्बर 6 -- बुधवार को सहयोग सामाजिक संस्था द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रहमपुरी कार्यालय पर सुंदर काण्ड का पाठ कराया गया। शुभारंभ सार्थक शांडिल्य और वाणी भारद्वाज ने हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया। डा. प्रेम कुमार शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन महादेव भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक अजेय असुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। तब देवताओं ने त्रिपुरासुर पर विजय की खुशी में वाराणसी के गंगा घाट पर दीप जलाकर दीपावली मनाई थी। इसी वजह से इसे देव दीपावली कहा जाता है। दिनेश कुमार शांडिल्य ने बताया कि विष्णु पुराण के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु ने अपने दस अवतार में पहला अवतार मत्स्य अवतार छोटी मछली के रूप में लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.