मुंगेर, नवम्बर 6 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगायी। सुबह से स्नान के लिए गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर तक गंगा स्नान का सिलसिला चलता रहा। स्नान के बाद महिला श्रद्धालुओं ने दीप दान कर गंगा में प्रवाहित किया। शाम होने पर घरों एवं मंदिरों में दीप जलाकर देव दिवाली मनाई गयी। कार्तिक पूर्णमा पर स्नान करने के लिए लोग अहले सुबह से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। कष्टहरणी, बबुआ घाट, सोझी घाट सहित अन्य घाटों पर हजारों की भीड़ सुबह से लेकर दोपहर तक लगी रही। लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में पूजा की। दान-पूण्य का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ ही देव दिवाली मनाए जाने की परंपरा है। शाम होने पर घर एवं मंदिरों में दीपक जलाकर देव दिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.