औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर औरंगाबाद सदर प्रखंड के जम्होर थाना क्षेत्र के विष्णु धाम मंदिर के समीप पुनपुन और बटाने के संगम तट पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से यहां पहुंचने के लिए लोगों की कतार लगनी शुरू हुई जो काफी समय तक जारी रही। लाखों लोगों ने यहां संगम तट पर डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। इसके अलावा यहां दीपदान भी किया गया। महिला और पुरुषों के साथ काफी संख्या में बच्चे भी यहां पहुंचे थे। बारी-बारी से सभी लोगों ने नदी में स्नान किया। दीपदान करने के बाद भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया गया। इसके बाद लाखों लोग विष्णु मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां मंदिर में कतार लाकर पूजा अर्चना की। इसको लेकर यहां भारी भीड़ रही। परिसर में खड़े रहने की भी जगह लोगों को नहीं मिल रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में ही संगम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.