बस्ती, नवम्बर 5 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पवित्र कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को श्रद्धालुओं ने स्नान, दान और पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई। परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले इस पर्व पर जनपद के घाटों पर सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मनोरमा नदी के तट पर शेरवा घाट, टाडा पुल, लालगंज और मखौड़ाधाम में हजारों लोगों ने पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भोर होते ही 'हर हर गंगे' और भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान, गोदान और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का वितरण किया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन के साथ लोगों ने अपने परिवार के सुख, शांति और आरोग्यता की कामना की। स्नान स्थलों के आसपास मेले जैसा उल्लासपूर्ण माहौल रहा। प्रसाद, पूजन सामग्री और घरेलू वस्तुओं की दुकानों ...