औरैया, नवम्बर 4 -- कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को बीहड़ पट्टी के जुहीखा स्थित पचनद घाट पर श्रद्धालु पवित्र यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत ने थाना प्रभारी अजय कुमार के साथ घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम ने प्रधान पति जगतनारायण को नहाने के स्थान पर बल्लियां लगवाने और सुरक्षा प्रबंधन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। वहीं थानाध्यक्ष को घाट पर गोताखोर और नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर दी गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...