शामली, नवम्बर 5 -- कैराना। कार्तिक पूर्णिमा का पावन पर्व पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर आस्था का महासंगम देखने को मिला। यहां दोनों प्रदेशों से हजारों श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त रहे। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही यूपी और हरियाणा से श्रद्धालुओं का आगमन हरियाणा की ओर यमुना नदी के किनारे पर शुरू हो गया था। जहां श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही यमुना नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि आदि के लिए विशेष कामनाएं की। बाद में ब्राह्मणों को दान दक्षिणा, वस्त्र व मिष्ठान भेंट की। इसके अलावा यमुना पर ...