पीलीभीत, नवम्बर 6 -- पीलीभीत। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवहा, शारदा एवं गोमती नदियों में स्नान कर दान किया। नदियों के तटों पर मेले लगे। अनेक श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का भंडारा किया। पूरे दिन मेला चलता रहा। शहर से सटे ब्रह्मचारी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देवहा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद पूजा-अर्चना की और दान पुण्य किया। मेला स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के अलावा भारी संख्या में फोर्स तैनात रहा। एनाउंसमेंट करके लोगों को गहरे पानी में न जाने के लिए आगाह किया गया। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नगर में देवहा नदी के तट ब्रह्मचारी घाट पर मेला लगा। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं का ब्रह्मचारी घाट पहुंचना शुरू हो गया था। 10 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंच चुक...