बांका, मई 18 -- बाराहाट निज प्रतिनिधि बाराहाट थाना क्षेत्र के लोनी गांव में गुरुवार की देर रात हुई गोलीबारी और एक व्यक्ति की हत्या के बाद से लोनी एवं मिर्जापुर गांव में तनाव व्याप्त है।शनिवार को जहां मृतक कार्तिक चौधरी के घर मातम पसरा हुआ था ।कई लोगों के घरों में चुल्हा तक नहीं जला।कार्तिक चौधरी के घर में परिवार के सदस्य बेसुध की अवस्था में पड़े हुए हैं।वहीं लोनी गांव में भी इस घटना के बाद से भय व्याप्त है ।लोग किसी अनहोनी की आशंका से डरे सहमे हुए हैं।जिस प्रकार से मारपीट के दौरान विरोधी पक्ष के द्वारा गोलीबारी की गई । गांव के लोग इस घटना के बाद बदले की कार्रवाई से सहमे हुए हैं। वहीं पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय पुलिस अपनी निगाह बनाए हुए हैं।थाना अध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि दोनों गांव का पुलिस दौरा कर रही है।लोगों से संयम वरतने की अपील की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.