मधेपुरा, जून 12 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज-बिहारीगंज रोड में कार्तिक चौक से दिग्घी होते हुए गुदर चकला तक जाने वाली सड़क जर्जर होने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। जर्जर सड़क पर जगह-जगह बड़े बड़े मेटल उखड़ जाने से साइकिल और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। करीब एक साल पूर्व जर्जर सड़क पर मेटल डालकर छोड़कर दिया गया था। वर्तमान समय में लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों कहना है कि समय पर मेंटेनेस नहीं कराने के कारण जगह जगह सड़क जर्जर हो गयी है। करीब एक साल पहले सड़क पर जीएसबी डाल मेंटेनेस के नाम पर खानापूर्ति की गयी। मेटल युक्त जीएसबी डालकर छोड़ दिया गया है। कालीकरण नहीं होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बड़े बड़े मेटल से साइकिल, बाइक सवार और पैदल आवागमन करने वाले लोग चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण सुनील सिंह राठौर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.