नई दिल्ली, जनवरी 2 -- कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर के दिन थिएटर्स में रिलीज हुई थी और 3 जनवरी के दिन वे प्रमोशन करने नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आने वाले हैं। सामने आए प्रोमो में कार्तिक, अनन्या और कपिल के कुछ मजेदार पल दिखाए गए हैं।कपिल की मस्ती प्रोमो की शुरुआत में कपिल मजाक करते हुए कहते हैं, "हम चाहें जितनी बार हैप्पी न्यू ईयर कह लें, लेकिन असली न्यू ईयर को कार्तिक जैसे लोगों का होता है। हर बार नई फिल्म, नई हिरोइन...।" आगे कपिल, कार्तिक और अनन्या के साथ गेम खेलते नजर आते हैं। इस गेम के दौरान कपिल उनसे सवाल पूछते हैं और उन्हें बताना होता है कि वो उनकी नजरों में ग्रीन फ्लैग है या रेड फ्लैग।कार्तिक का जवाब कपिल कहते हैं, "रिलेशनशिप में होने के बावजूद अपन...