संभल, फरवरी 12 -- नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन बनने जा रही युवती अचानक घर से लापता हो गई। युवती की शादी आगामी 20 फरवरी को अमरोहा जिले के एक गांव में तय थी। परिवार में पिछले कई दिनों से विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। रिश्तेदारों और परिचितों को निमंत्रण पत्र बांटे जा चुके थे, घर में रंग-रोगन और सजावट का काम चल रहा था और खरीदारी भी लगभग पूरी हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात तक सब कुछ सामान्य था। बुधवार सुबह जब परिवार के लोगों को युवती कमरे में नहीं मिली तो पहले उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी खोजबीन के बाद यह बात सामने आई कि युवती अपनी भाभी के भाई के साथ घर से चली गई है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब दो वर्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.