गुड़गांव, दिसम्बर 2 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। सोहना-बादशाहपुर रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ से एक महिला का कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकालने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। तीन नवंबर 2024 को सोहना बादशाहपुर रोड पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम बूथ पर हुई थी। एक महिला एटीएम मशीन से पैसे निकाल रही थीं, तभी आरोपी और उसके साथियों ने चतुराई से महिला का एटीएम कार्ड पिन नंबर देख लिया। इसके बाद उन्होंने महिला का कार्ड चोरी कर लिया और मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने चोरी किए गए एटीएम कार्ड का उपयोग करके महिला के बैंक खाते से कुल 40 हजार रुपये नकद निकाल लिए थे। इस संबंध में पुलिस थ...