चक्रधरपुर, मई 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने प्रखंड के राशन डीलरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर राशन कार्डधारियों को तीन माह का एकमुश्त राशन उपलब्ध कराने की तिथि तय कर दी है। 15 जून तक सभी कार्डधारियों को तीन माह का एक मुश्त राशन मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों में मई माह का राशन वितरण जारी है। साथ ही जून, जुलाई माह का भी राशन वितरण किया जा रहा है। जबकि 15 जून तक अगस्त माह का राशन सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को मिल जाएगा। आपूर्ति विभाग ने 31 मई तक जन वितरण प्रणाली दुकानदारों तक जून और जुलाई माह का राशन पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसे हर हाल में पूरा करना है। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को आपूर्ति विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.