बलिया, मार्च 11 -- बलिया। जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्र ने बताया कि जिले के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 11 मार्च यानि आज मंगलवार से 25 मार्च के बीच खाद्यान्न का वितरण नि:शुल्क किया जायेगा। डीएसओ ने बताया कि बाजरा वितरण के लिए चयनित नगर पंचायत रेवती, सहतवार, बांसडीह व मनियर, बेरूआरबारी के (ग्राम पंचायत भोपालपुर व चौबेछपरा को छोड़कर) में अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं, 14 किलो चावल तथा सात किलो बाजरा का नि:शुल्क वितरण होगा। वहीं जिले के अन्य लाभार्थियों को प्रति कार्ड 14 किलो गेहूं व 21 किलो चावल का वितरण होगा। इसी क्रम में अंत्योदय कार्डधारकों को त्रैमासिक जनवरी, फरवरी व मार्च का प्रति कार्ड तीन किलो चीनी 18 रुपये किलो की दर से दिया जायेगा। लाभार्थी अपने मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेंगे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.