नई दिल्ली, मई 6 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। देश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों के लिहाज से बेहतर संकेत दिखाई देते हैं। लागत में बढ़ोतरी और प्रशिक्षित श्रमिकों की कमी जैसे तमाम चुनौतियों के बीच पूरा क्षेत्र वृद्धि दर्ज करेगा। कारोबार के लिहाज से चालू वित्तीय वर्ष में काफी सकारात्मक रुझान दिखाई देते हैं। हाल ही में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) की तरफ से किए गए अध्ययन में भी एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों ने भी माना है कि बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सिडबी की तरफ से देश के अलग-अलग हिस्सों में 1200 से अधिक एमएसएमई से जुड़े उद्यमियों पर सर्वेक्षण किया गया। बिक्री में बढ़ोतरी, रोजगार, क्षमता विस्तार, वित्त प्रबंधन और औसत व्यापार परिस्थिति तंत्र जैसे अहम बिंदुओं को लेकर सवाल पूछे गए, जिनके आधार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.